{"_id":"5f8b38368ebc3eefb87df36a","slug":"two-paople-shot-death-broad-daylight-kushinagar-news-gkp369829346","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े भरे बाजार गोली मारकर दो लोगों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े भरे बाजार गोली मारकर दो लोगों की हत्या
विज्ञापन

हवाई फायरिंग करते हुए बिहार की ओर भाग निकले बदमाश
पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में शराब भट्ठी के पास हुई घटना
एक मृतक बिहार के गोपालगंज तो दूसरा कुशीनगर के बिहार खुर्द गांव का था निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। बिहार बार्डर से सटे समउर बाजार में शनिवार शाम करीब सवा चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने बिहार के गोपालगंज जिले के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मौजूद मछली विक्रेता ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी और हवाई फायरिंग करते हुए बिहार की सीमा में भाग गए। घटना से नाराज लोगों व व्यापारियों ने बाजार के मुख्य चौराहे को जाम कर धरना दिया। सूचना पर एसपी व एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटना का शीघ्र पर्दाफाश करते हुए पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र का समउर बाजार बिहार सीमा से लगा है। शनिवार शाम बाजार में काफी भीड़ थी। गोपालगंज के मझवलिया गांव निवासी धर्मेंद्र (35) सवा चार बजे के करीब समउर बाजार के पास स्थित शराब भट्ठी पर पहुंचा। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और धर्मेंद्र को निशाना बना कई राउंड फायरिंग की। पास ही बिहार खुर्द बंगला टोला निवासी रामदयाल चौहान (58) मछली बेच रहे थे। फायरिंग होते देख उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी। सूचना पर समउर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश पुरी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और धर्मेंद्र व रामदयाल को टेंपो से तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
उधर, घटना से नाराज लोगों और व्यापारियों ने समउर बाजार के मुख्य तिराहे पर सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार सिंह, एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी, सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया, एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ भी गोपालगंज में हत्या का मुकदमा दर्ज है। पटहेरवा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।