फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two pairs of passenger trains cancelled, passengers upset, silence at the station

Kushinagar News: दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, यात्री परेशान, स्टेशन पर सन्नाटा

Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of passenger trains cancelled, passengers upset, silence at the station
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे मार्ग पर नियमित चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चहल-पहल कम हो गई है। वहीं लोगों को बिहार की यात्रा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पहले सुबह दस बजे तक तीन ट्रेनें बिहार के लिए और दो ट्रेनें कप्तानगंज और गोरखपुर के लिए चलाई जाती थी। इन ट्रेनों का संचालन होने से रेलवे स्टेशन परिसर गुलजार रहता था। पूर्वोत्तर रेलवे ने 12 अप्रैल से तीन मई के बीच गोरखपुर से गोरखपुर कैंट तक 3.5 किमी और कुसम्ही- गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच 14 किमी में थर्ड लाइन के विस्तार के साथ नाॅन इंटरलॉक कार्य के लिए मेगा ब्लाॅक लिया गया है। इसके चलते अब गोरखपुर के रास्ते यात्रा करने वाले यात्रियों की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने पहले ही थावे-कप्तानगंज मार्ग पर सुबह में गोरखपुर से पाटलिपुत्र और रात में पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को 14 अप्रैल से तीन मई तक के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रूट की दूसरी ट्रेन 55035/ 55036 गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर ट्रेन भी बृहस्पतिवार 17 अप्रैल से छह मई तक के लिए निरस्त कर दी गई। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

क्षेत्र के मायाशंकर निर्गुणायत, गोविंद सिंह, अभिषेक शुक्ल, अनुज सोनी, अजय वर्मा आदि का कहना है कि 23 अप्रैल से डेमू ट्रेन के भी निरस्त होने के बाद यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed