{"_id":"68ab6204f19e33e5810d087b","slug":"two-officers-of-the-health-department-are-face-to-face-in-the-kidney-scandal-kushinagar-news-c-7-1-gkp1041-1048151-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किडनी कांड में स्वास्थ्य विभाग के दो अफसर ही आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किडनी कांड में स्वास्थ्य विभाग के दो अफसर ही आमने-सामने
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के उपाध्याय टोला निवासी अलाउद्दीन की किडनी निकाले जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के ही दो आला अफसर आमने-सामने हो गए हैं। एक दिन पहले ही इस मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा की ओर से डीएम को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, अलाउद्दीन की किडनी निकाली ही नहीं गई है, जबकि कार्यवाहक सीएमओ डॉ. ब्रजनंदन का कहना है कि डिप्टी सीएमओ ने जो रिपोर्ट डीएम को सौंपी है वह 25 मई की है, तब अलाउद्दीन का ऑपरेशन नहीं हुआ था।
इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने 16 अगस्त को अलाउद्दीन की जांच कराई थी, उसमें एक किडनी गायब मिली। लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान अलाउद्दीन की किडनी निकाली गई। उधर, पीड़ित अलाउद्दीन ने डिप्टी सीएमओ पर न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल कोटवा के संचालक से मिलीभगत का आरोप लगाया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के उपाध्याय टोला निवासी अलाउद्दीन को किडनी में पथरी की समस्या थी। उन्हें ऑपरेशन कराना था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति उसे मिला और बेहद कम खर्च में न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल कोटवा में ऑपरेशन कराने का झांसा दिया। उसके बहकावे में आकर अलाउद्दीन अस्पताल चला गया, जहां उसका ऑपरेशन अस्पताल संचालक इमामुद्दीन और उसके बेटे ने कर दिया। ऑपरेशन के बाद अलाउद्दीन की तबीयत सुधरने की बजाय बिगड़ने लगी तो उसने पहले गोरखपुर फिर लखनऊ में डॉक्टरों के दिखाया।
लखनऊ में बताया गया कि किडनी में संक्रमण हो गया है। उसे निकालना होगा वरना जान जा सकती है। इस पर लोहिया में ऑपरेशन के बाद उसकी किडनी निकाल ली गई। ऑपरेशन के बाद अलाउद्दीन ने न्यू लाइफ केयर अस्पताल के संचालक पर किडनी निकालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं है और न ही इमामुद्दीन के पास डॉक्टर की डिग्री है। यह भी पता चला कि न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल पर नहीं, किडनी लखनऊ के लोहिया अस्पताल में निकाली गई है। इकी बीच पुलिस ने इमामुद्दीन के बेटे ... को गिरफ्तार कर लिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। संचालक और दलाल अब भी फरार हैं। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने सीएमओ से मामले की जांच कराने को कहा। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने शनिवार को एक अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि पीड़ित की दोनों किडनी सही सलामत हैं। हालांकि जिस समय न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल में पीड़ित ने इलाज कराया तब अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं था। अलाउद्दीन का आरोप है कि न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल में जो भी इलाज हुआ था, उसने उसके सभी पेपर जांच अधिकारी डॉ. आरडी कुशवाहा को उपलब्ध कराया था, लेकिन उन्होंने उसे छिपा लिया और अस्पताल संचालक का बचाव कर रहे रहे हैं।