फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two officers, including the Station House Officer of Chaurakhas, have been suspended.

Kushinagar News: चौराखास थानाध्यक्ष समेत दो लाइनहाजिर

Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two officers, including the Station House Officer of Chaurakhas, have been suspended.
कुशीनगर। एसपी ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फेरबदल किया है। चौराखास के थानाध्यक्ष और रामकोला के क्राइम इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया है। वहीं दीपक सिंह को कप्तानगंज, धीरेंद्र राय को पटहेरवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। चौराखास के थानाध्यक्ष अजय पटेल का विवादों से भी नाता रहा है। इसके पूर्व हनुमानगंज थानाध्यक्ष रहे, वहां तैनाती के दौरान कई गंभीर आरोप लगे थे।
विज्ञापन

बाद में चौराखास के थानाध्यक्ष बन गए। एसपी ने अजय पटेल, रामकोला थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार को लाइन हाजिर दिया। तरयासुजान थाने पर तैनात धनवीर सिंह को रामकोला, विशुनपुरा थाने पर तैनात आनंद गुप्ता को सेवरही, कप्तानगंज के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति को रामकोला, अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष संजय दुबे को हाटा कोतवाली, हाटा से रामसहाय चौहान को तरयासुजान का थानाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

धीरेंद्र राय को सेवरही से पटहेरवा, विनय मिश्रा को पटहेरवा से विशुनपुरा, दीपक सिंह को नेबुआ नौरंगिया से कप्तानगंज, दिनेश कुमार को थानाध्यक्ष पयर्टन से बरवापट्टी, प्रविंद्र राय को रामकोला से थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार,हनुमानगंज के दरोगा अखिलेश यादव को चौकी प्रभारी समउर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्याधर कुशवाहा को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक एएचटी, जितेद्र टंडन को प्रभारी एंटी रोमियों स्क्वाड से प्रभारी निरीक्षण साइबर सेल,थानाध्यक्ष बरवापट्टी के महेंद्र प्रजापति को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, अनिल यादव को निरीक्षक अपराध से निरीक्षक अपराध रामकोला, अरविंद यादव को निरीक्षक अपराध कप्तानगंज से निरीक्षक अपराध सेवरही बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed