फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two more children die of fever in Kushinagar, villagers in panic

Kushinagar News: कुशीनगर में बुखार से दो और बच्चों की गई जान, दहशत में ग्रामीण

Wed, 03 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two more children die of fever in Kushinagar, villagers in panic
स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी लेते डीएम महेन्द्र सिंह तंवर।स्रोत-सोशल मीडिया
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के पिपरा खुर्द गांव में बुखार की चपेट में आए दो और मासूमों की मौत गोरखपुर में इलाज के दौरान हो गई। डॉक्टरों ने इनकी भी मौत की वजह लेप्टोस्पायरोसिस बताया है। इसके पहले दो गांवों में चार बच्चों की मौत हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर हुई ताबड़तोड़ मौतों से गांव वाले जहां सहमे गए हैं, वहीं जिम्मेदारों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रोकथाम के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लखनऊ से आई एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने गांव में भ्रमण कर बीमारी से जुड़ी जानकारी जुटाई। डीएम, सीडीओ और सीएमओ ने गांव में पहुंचकर परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली। वहीं गांव में अभियान चलाकर जांच किया गया। इसमे 56 लोगों की जांच में 14 लोग बुखार से पीड़ित मिले, जिनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पिपरा खुर्द गांव के गुलहरिया टोला निवासी राजकुमार के सात वर्षीय बेटे सागर को बृहस्पतिवार को बुखार हुआ। परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। राहत नहीं मिलने पर रामकोला सीएचसी पर शुक्रवार को लेकर गए। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। यहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर शनिवार को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान आराम नहीं होने पर परिजन गोरखपुर एम्स लेकर चले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार की रात को मौत हो गई। इनके पड़ोसी रामानंद के तीन वर्षीय बेटे अंश को बुखार होने पर शनिवार को रामकोला सीएचसी पर परिजन लेकर गए जहां से इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उसी दिन शाम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
सोमवार को सुबह इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को दोपहर में गांव पहुंचे अफसर व डॉक्टरों की टीम ने जांच किया। इसमें 14 लोग बुखार से पीड़ित मिले, जिसमें मृतक अंश का भाई आर्यन (9) भी शामिल है।

बुखार से पीड़ित 14 लोगों का टीम ने सैंपल लिया और जांच के लिए बीआरडी गोरखपुर भेजा। लखनऊ से आई टीम में डा. एके चौधरी मंडलीय सर्विलांस अधिकारी बस्ती, डा. राजेश सिंह स्टेट एपी डोमिनोलाजिस्ट गांव में भ्रमण कर परिजनों से बात कर पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed