{"_id":"671abba9ed3601b2a3079d5a","slug":"two-member-team-examined-health-facilities-of-chc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125372-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो सदस्यीय टीम ने परखीं सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो सदस्यीय टीम ने परखीं सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाएं
Fri, 25 Oct 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। नवंबर में कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की जांच होनी है। तैयारियों की समीक्षा के लिए देवरिया के नेशनल हेल्थ मिशन की दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया।
साफ-सफाई व परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक को सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डॉ. अमरनाथ व डॉ. कुलदीप कुमार की टीम बृहस्पतिवार को दिन के करीब 11 बजे सीएचसी पहुंची। टीम ने दवा वितरण कक्ष, लेबर रुम, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर आदि का निरीक्षण करने के बाद जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण, एम्बुलेंस सेवा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मातृ वंदन योजना आदि की बिंदुवार समीक्षा की। कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर कड़ा निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. यूएस नायक, डॉ. अंशिका राय आदि मौजूद रहे।श