फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two killed, six injured in truck-Bolero collision

Kushinagar News: ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में दो की मौत, छह घायल

Wed, 28 May 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two killed, six injured in truck-Bolero collision
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद 
कसया। कस्बे के देवरिया मार्ग पर सोमवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रही बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी एक घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बाकीं घायलों को पडरौना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कसया नगर के वार्ड नंबर 17 मणिपुरम, परसौनी मुकुंदहा निवासी मुनीब अंसारी के लड़की की शादी 25 मई को देवरिया जिले के पथरदेवा ब्लॉक के भेली पट्टी गांव में हुई थी। 26 को विदाई होने के बाद परिवार और रिश्तेदारी के लोग चौथा लेकर वलीमा में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात को भोजन करने के बाद घर के लिए लौट रहे थे। कसया-देवरिया मार्ग पर सिसवा महंथ गोदाम के पास ओवरटेक करते समय ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें अवकाश प्राप्त शिक्षक रहीम अंसारी (70), चालक रफीउद्दीन उर्फ बबलू (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं बोलेरो में सवार अन्य छह लोग घायल हो गए। इसमें सैनुल्लाह अंसारी (45) पुत्र नबी हसन, जमीला (42) पत्नी सैनुल्लाह अंसारी, इकबाल अंसारी (44) पुत्र वाहिद अली, समीर अंसारी (11) पुत्र इकबाल, फैजान (13) पुत्र सनिउल्लाह, सोहराब (17) पुत्र सिराजुद्दीन निवासी परसौनी मुकुंदहा शामिल हैं। जिसमें सोहराब की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफीउद्दीन पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी

कसया। परसौनी मुकुंदहा निवासी रफीउद्दीन उर्फ बबलू घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके एक लड़की अफीफा 9 वर्ष और लड़का अली 7 वर्ष है। पत्नी सूफिया का रो-रोकर बुरा हाल है। रफीउद्दीन की मौत की खबर सुनकर गांव में लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। वह बोलेरो चलाकर अपना जीवन यापन करता था।
गांव में पसरा मातम
कसया। परसौनी मुकुंदहा गांव के दो लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। सभी लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। एक सी साथ जनाजे का उठना सभी को गमगीन कर गया।

चचेरे दादा और मामा के बेटे की हुई मौत
कसया। परसौनी मुकुंदहा निवासी रहीम अंसारी के भाई के पोती की शादी पथरदेवा ब्लॉक के भलुअनी में हुई है। वलीमा से लौटते समय ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चचेरे दादा और मामा के लड़के रफीउद्दीन और बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed