फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two killed at road accident in Kushinagar UP

Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल

Tue, 14 Nov 2023 10:37 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तमकुहीराज निवासी रवि पटेल बाइक से अपने मित्र सोनू पटेल और अपनी मां बिंदा देवी के साथ बाइक से सेवरही जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे भटवलिया निवासी बबुदर पुत्र रामबली और गुड्डन चौहान बाइक से सेवरही की ओर से आ रहे थे। ओवरटेक के प्रयास में इमिलिया के पास आमने-सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गई।

विज्ञापन
two killed at road accident in Kushinagar UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

कुशीनगर जिले में सोमवार देर रात करीब नौ बजे के बाद तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर इमिलिया के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों कों गंभीर चोटे आई।

विज्ञापन


जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। जांच के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की मौत जिला अस्पताल लें जाने के दौरान हुई। दोनों बाइक सवारों मे किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तमकुहीराज निवासी रवि पटेल (22) बाइक से अपने मित्र सोनू पटेल (23) और अपनी मां बिंदा देवी (45) के साथ बाइक से सेवरही जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तमकुहीराज के भटवलिया निवासी बबुदर पुत्र रामबली (40) और गुड्डन चौहान बाइक से सेवरही की ओर से आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटेक के प्रयास में इमिलिया के पास आमने-सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाइक सवार सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के दौरान बबुदर (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गोरखपुर जिला अस्पताल ले जाते समय रवि पटेल (22) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से सोनू पटेल और बिंदा देवी का इलाज जारी है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed