फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After Ahiraulidan, now villagers are scared of dam breach in Jawahi Dayal.

Kushinagar News: अहिरौलीदान के बाद अब जवही दयाल में बांध कटने से सहमे ग्रामीण

Fri, 30 Oct 2026 06:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
After Ahiraulidan, now villagers are scared of dam breach in Jawahi Dayal.
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड क्षेत्र के जवही दयाल में एपी बांध पर किमी 4.400 से 4.500 के बीच अचानक स्लोप कटने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। नारायणी (गंडक) नदी का डिस्चार्ज घटने के बावजूद बांध पर कटान शुरू होने से लोगों में बाढ़ का डर सताने लगा है। सूचना पर बाढ़ खंड के अभियंता मौके पर पहुंचे और बोल्डर डालकर बचाव कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

नारायणी (गंडक) नदी का डिस्चार्ज 20 हजार क्यूसेक से नीचे आने के बावजूद एपी बांध पर कटान का खतरा थम नहीं रहा है। अहिरौलीदान में 20 दिन से अधिक समय तक कटान के बाद बृहस्पतिवार को जवही दयाल में बांध के किमी 4.400 से 4.500 के बीच अचानक कटान शुरू हो गया। बांध के स्लोप को कटते देख सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

एपी बांध के इस हिस्से में कटान शुरू होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इस साल बाढ़ और कटान से पहले ही प्रभावित इस क्षेत्र के लोगों को बांध टूटने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बांध पर कटान और रिसाव की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है। 28 सितंबर को ततवा टोली के पास बांध टूटने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। अहिरौलीदान में लगातार कटान से 20 से 25 घरों पर खतरा मंडरा रहा था। वहां लगातार बचाव कार्य के बाद कटान थमा ही था कि अब जवही दयाल में नया संकट खड़ा हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बांध की सुरक्षा को स्थायी रूप से मजबूत करने की जरूरत है। कटान की सूचना पर बाढ़ खंड के एक्सईएन विनोद कुमार वर्मा, एसडीओ दीपरतन सिंह और जेई रमेशधर दुबे, सुनील कुमार यादव व रामचंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोल्डर डालकर कटान रोकने का काम शुरू कराया।
ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, अर्जुन मंडल, रमेश यादव, प्रभु पटेल और रामचंद्र ने बांध की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। बाढ़ खंड के एक्सईएन विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि कटान स्थल पर बोल्डर डालकर बचाव कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। विभागीय टीम मौके पर निगरानी रख रही है। घटनास्थल की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed