फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two investigators changed, preliminary investigation ordered for one

Kushinagar News: दो विवेचक बदले, एक की प्रारंभिक जांच के आदेश

Fri, 24 Jan 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two investigators changed, preliminary investigation ordered for one
पडरौना । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने सर्किल खड्डा के समस्त थानों पर तीन माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के विवेचकों के साथ समीक्षा की। इस दौरान दो विवेचकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें बदल दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में सर्किल खड्डा के थाना खड्डा, रामकोला, नेबुआ नौरंगिया व हनुमानगंज पर तीन माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। एसपी ने थानों में लंबित मुकदमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसमें थाना खड्डा पर 46, थाना रामकोला पर 45, थाना नेबुआ नौरंगिया पर 30 व थाना हनुमानगंज पर 13 अभियोग लंबित पाए गए। इसमें पुलिस अधीक्षक ने विवेचको पर नाराजगी प्रकट करते हुए कड़ी फटकार लगाई गई तथा थाना खड्डा के 01 विवेचक व थाना रामकोला के 01 विवेचक के अनावश्यक रूप से विवेचना लंबित रखने से नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित विवेचना दूसरे विवेचक को हस्तांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed