{"_id":"61b8d4a272a40322b32e6caa","slug":"two-injured-in-road-accident-kushinagar-news-gkp419885447","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट से पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट से पति-पत्नी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की चपेट से पति-पत्नी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साखोपार गांव के पास एक पिकअप की चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को कप्तानगंज सीएससी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मंगलवार की शाम करीब तीन बजे शौचालय की टंकी लेकर जा रहा एक पिकप कप्तानगंज-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर साखोपार गांव के नहर की पटरी की ओर जा रहा था। उसी दौरान गांव में अपने दरवाजे पर बैठे अर्जुन (56) और उनकी पत्नी चंद्रावती (52) पिकप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर गांव वालों ने पिकअप को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज बोदरवार राकेश रोशन सिंह ने कहा कि घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पिकअप पुलिस के कब्जे में है।