{"_id":"65930fb7689d6a3ce80a6544","slug":"two-injured-in-fight-while-having-picnic-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10328-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकनिक मनाते समय मारपीट में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकनिक मनाते समय मारपीट में दो घायल
Tue, 02 Jan 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के घुरपट्टी जंगल में एक जनवरी की शाम करीब पांच बजे युवकों की दो टीम पिकनिक मना रही थी। इसी दौरान उसमें से एक टीम के लोग आपस में झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। वहां मौजूद दूसरे टीम का कुछ युवा छुड़ाने लगे तो वहां पहुंची एक महिला ने छुड़ाने वाले युवक पर हंसिया से सिर पर प्रहार कर दिया। उसे छुड़ाने पहुंची दूसरी महिला को भी घायल कर दिया। लोगों ने दोनों घायलों को दुदही सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बांसगांव घुरपट्टी जंगल में घुरपट्टी का कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। उसी जंगल में जमुआन टोला के कुछ युवक भी पार्टी कर रहे थे। घुरपट्टी के युवक किसी बात को लेकर आपस में मारपीट करने लगे। जमुआन का युवक सुनील शाह उन्हें छुड़ाने लगे। तभी एक युवक की मां वहां पहुंची और सुनील के सिर पर हंसिया से प्रहार कर दिया। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं खेत में कार्य कर रही तिलनगवा पट्टी गांव की पावित्री देवी झगड़ा छुड़ाने लगीं। उनको भी वह महिला व उसके अन्य परिजन मारपीट कर घायल कर दिए। दोनों घायलों को दुदही सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर के दिया।