फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two Injured in Accident, Including a Child; MLA Sends Them to Hospital

Kushinagar News: हादसे में मासूम समेत दो घायल, विधायक ने भिजवाया अस्पताल

Mon, 25 May 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two Injured in Accident, Including a Child; MLA Sends Them to Hospital
जोकवा बाजार। रविवार दोपहर करीब एक बजे फाजिलनगर-बाघौच मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत में पांच वर्षीय मासूम समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने वाला बाइक चालक भाग निकला। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


चौरा खास थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर निवासी विपिन राजभर (30) पुत्र नंद किशोर अपने रिश्तेदार के पांच वर्षीय बेटे रॉकी राजभर को बाइक से लेकर कुशीनगर जा रहे थे। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवा गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच वहां से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपना काफिला रुकवाया और एंबुलेंस बुलाकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विपिन राजभर की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि मासूम रॉकी की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed