{"_id":"6a1b4ff079d3c0eaa80edad5","slug":"two-including-a-woman-injured-in-car-truck-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160866-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार और ट्रक की भिड़ंत में महिला समेत दो घायल2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार और ट्रक की भिड़ंत में महिला समेत दो घायल2
Sun, 31 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर अंतरराष्ट्रीय बौद्धस्थली कुशीनगर के मुख्य द्वार के सामने शनिवार को कार और ट्रक की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी कसया भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गोरखपुर की ओर जा रहे मछली लदे ट्रक के पीछे चल रही एक कार कुशीनगर मेन गेट के पास सर्विस रोड की ओर जाने के लिए हाईवे कट पर मुड़ रही थी। इसी दौरान कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।