{"_id":"68f157012db42a30a3063d68","slug":"two-huts-were-gutted-in-the-fire-and-goods-were-also-destroyed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147307-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग से दो झोपड़ी जलीं, सामान भी नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग से दो झोपड़ी जलीं, सामान भी नष्ट
Fri, 17 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
पिपराघाट। स्थानीय गांव के एक व्यक्ति के घर में बुधवार की रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग ने पड़ोसी की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के मुताबिक गांव के आसीन अंसारी की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। जब तक लोग अभी कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोस के सराफ की झोपड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने का शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।