{"_id":"65dcee7156c11db7b002dc26","slug":"two-huts-caught-fire-five-animals-burnt-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113176-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो झोपड़ी में लगी आग, पांच पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो झोपड़ी में लगी आग, पांच पशु झुलसे
Tue, 27 Feb 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
- पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया गांव में रविवार की देर रात अज्ञात वजह से दो झोपड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पांच पशु गंभीर रूप से झुलस गए। सोमवार की सुबह राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने क्षति का आकलन किया।
खिरकिया निवासी शंभू गुप्त ने पशु शेड बनाकर गायों को रखा था। रविवार की रात सोहरौना गांव में बरात आई थी, जहां से लौटते समय कुछ लोंगों ने पशु शेड से आग की लपट निकलते देखकर शोर मचाया। मौके पर कुछ लोग पहुंचे तब तक शमीम अंसारी के घर को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर खिरकिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। कुछ देर बाद फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची, तब तक गांव के लोग आग बुझा चुके थे। आग की चपेट में आने से शंभू गुप्ता के पांच पशु गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।