{"_id":"6a4032119ce020949209f77c","slug":"two-hundred-houses-have-lost-power-for-five-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-162635-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच दिन से दो सौ घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच दिन से दो सौ घरों की बिजली गुल
Sun, 28 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। मनिकौरा उपकेंद्र से जुड़े जंगलसिंगा पट्टी गांव के बासी टोला और चौराहा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। मंगलवार को ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूट जाने के कारण करीब 200 सौ से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई थी। शनिवार सुबह पोल लगा लेकिन तार खींचते ही फिर क्षतिग्रस्त हो गया। दोपहर बाद नया पोल लगा दिया गया। बिजली कर्मी तार खींचने में जुटे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पोल टूटने के बाद से कई बार बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी के बीच पांच दिनों तक बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए, जिससे दिन-रात लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। ग्रामीण लक्ष्मण साहनी, लड्डू गोंड़, दिनेश यादव, देवानंद गोंड़, मुन्ना कुमार, सहित अन्य लोगों ने बताया कि समय पर मरम्मत नहीं होने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही थी। हालांकि शनिवार को नया पोल लगाए जाने और तार खींचने का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई है। एसडीओ शशिकांत सिंह ने बताया कि पोल लग गया है, तार खींचने के बाद देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
कटौती और लो वोल्टेज के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन : नेबुआ नौरंगिया। कोटवा उपकेंद्र से बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने सेखुई चौराहे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले काफी समय से क्षेत्र में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज से घरों में लगे पंखे, कूलर व बिजली के मोटर ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। इससे गर्मी में लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चेताया है कि अगर जल्द ही लो वोल्टेज व कटौती का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रदर्शन करने वालों में वदन गुप्ता, सुभाष, प्रेम, प्रभात कुशवाहा, अतुल दुबे, पवन पांडेय, पप्पू मद्धेशिया, संतोष, अरुण, विनोद आदि शामिल रहे।
तीन दिनों से सौ घर अंधेरे में,विभाग की चक्कर लगा रहे गांव वाले : पिपरा कनक। ट्रांंसफार्मर जल जाने से उमस भरी गर्मी में तीन दिन से गांव के सौ घरों के लोग रात अंधेरे में बिता रहे हैं। लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र से गांव पिपरा कनक के बोदा टोला में विद्युत की सप्लाई की जाती है। गांव के लोगो का कहना है कि उमस भरी गर्मी में जाग कर रात बितानी पड़ रही है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं।
नईम अहमद, क्यूम अहमद,रेयाज सिद्दीकी,जफरुदीन अहमद,तमजीर आलम,नरुल होदा आदि का कहना है कि गांव में कनेक्शन ज्यादा होने से बार-बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। जेई संदीप कुमार मिॆश्रा ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।