फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two groups of students fight, one injured

Kushinagar News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students fight, one injured
पटहेरवा। स्थानीय क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दिया। घायल छात्र को गांव वाले सीएचसी तमकुहीराज पर पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां उसका इलाज हुआ। घायल छात्र ने पुलिस को तहरीर दिया है। इसकी वजह पूर्व में एक युवती के फोटो भेजने को लेकर विवाद हुआ था। पटहेरवा थाना क्षेत्र में एक इंटर कालेज है। उसमें छात्रों की एक मित्र मंडली है। कालेज के ही छात्रों के दूसरे गुट से तीन महीने पूर्व किसी लड़की के फोटो को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

घायल छात्र का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर छात्रों के दूसरे गुट के आधा दर्जन छात्रों ने उसे उसके गांव के नजदीक ही घेर कर पीटकर सर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने छात्र को लहूलुहान देखा तो उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। घायल छात्र का आरोप है कि वह निर्दोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed