फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two groups clashed over an old rivalry, leaving nine injured.

Kushinagar News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां, नौ घायल

Sun, 26 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over an old rivalry, leaving nine injured.
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला बजरंगपुर में शुक्रवार रात को दो पक्षों में मारपीट हुई।जिसमें लाठियां चटकी। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब 9 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में एक ही दिन में दो बार मारपीट हुई। एक पक्ष ने रात्रि में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया तो वही दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और फिर जमकर खूब लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के दोनों पक्षों से करीब 9 लोग घायल हुए जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल है।
विज्ञापन

एक पक्ष के शंकर कुशवाहा (65), राजकुमार कुशवाहा (40), विवेक वर्मा (20), धर्मी देवी (40), अनीता देवी (37),अनीता देवी (35), पूनम देवी (20) व दूसरे पक्ष के कैलाश गौड़ (58), गायत्री देवी (40) समेत कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आयी है। घटना के पीछे ग्रामसभा की खलियान की भूमि को लेकर पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। मारपीट की घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पाकर मौके पुलिस पर पहुंची ने स्थिति को संभाला और घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी कसया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed