फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two groups clash in front of the revenue team, three injured

Kushinagar News: राजस्व टीम के सामने दो गुटों में भिड़ंत, तीन घायल

Sat, 02 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash in front of the revenue team, three injured
खडडा। एसडीएम के आदेश पर दो पक्षों का विवाद सुलझाने गांव में पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में लाठी डंडे चलने लगा। इसमें एक व्यक्ति का सिर फूट गया। इलाज के लिए तुर्कहा सीएचसी में कराया गया। एक लड़की भी चोटिल हुई। राजस्व कर्मचारियों ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहा निवासी दिनेश गौतम व उनके पट्टीदार निर्मला देवी, सुरेश आदि में जमीन का विवाद काफी समय चल रहा है।उच्चाधिकारियो व तहसील दिवस आदि में इसकी शिकायत हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे कानूनगो, चकबंदी लेखपाल व क्षेत्रीय लेखपाल की टीम गांव में विवादित स्थान पर पहुंची। अभी विवाद समझ रहा था। तभी दोनों पक्षों के लोग आपस में लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इसमे दिनेश गौतम का सिर फट गया। उनकी दो पुत्री घायल हो गई। राजस्व कर्मचारियों ने किसी तरह बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया व थाने ले आई। हलका लेखपाल विभव शर्मा ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर विवाद सुलझाने राजस्व टीम गई थी ।आपस में दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियो और पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed