{"_id":"691e2b98a7972b32c402df0b","slug":"two-friends-killed-three-injured-as-car-hits-divider-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149226-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, दो दोस्तों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, दो दोस्तों की मौत, तीन घायल
Thu, 20 Nov 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत-सोशल मीडिया
हाटा। कुशीनगर से जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद मंगलवार की रात दोस्त को गोरखपुर छोड़ने निकले युवकों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो दोस्त अमन और निलेश की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को लोगों ने देवतहा सीएचसी पहुंचाया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से कार को किनारे कराया और शव को कब्जे में लिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव वालों की अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
हाटा कोतवाली के सकरौली गांव निवासी अमन गोंड़ (25) गोरखपुर में रहकर सेना में भर्ती के लिए तैयारी करता था। मंगलवार को उसका जन्मदिन था। गांव से नलेश गोंड़ (27), दिलीप जायसवाल (26), सिद्धार्थ साहनी (25), अंकित जायसवाल (26) उसका जन्मदिन मनाने के लिए उसे कुशीनगर लेकर गए थे। देर रात तक पार्टी मनाने के बाद दोस्त अमन को गोरखपुर उसके कमरे पर छोड़ने जा रहे थे।
रास्ते में ही उसका गांव था, दोस्त गांव पर नहीं रुके। कार रात करीब एक बजे एनएच-28 के 15 मिल चौराहा के पास पहुंची थी कि अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने कार में फंसे युवकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन
सभी को देवतहा सीएचसी पर एंबुलेंस से ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अमन और निलेश को मृत घोषित कर दिया। शेष तीनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है। रात को हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी अस्पताल पहुंचे।
हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। कार जिस तरह से क्षतिग्रस्त हुई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी रफ्तार तेज रही होगी। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि आधी रात को हादसा हुआ था। कार में पांचों युवक बुरी तरह फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा गया। इसमें दो युवकों की मौत हुई है। शव को कब्जे में लिया गया है।