फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two farmers injured in leopard attack at Kushinagar

Kushinagar News: तेंदुए के हमले में दो किसान घायल, दहशत में गांव

Wed, 19 Apr 2023 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Apr 2023 05:03 PM IST
सार

क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम कांबिग कर रही है। वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स भी लगी है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, गांव के प्रधान लकमुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण सुबह से तेंदुआ के पकड़वाने में लगे रहे। तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन
Two farmers injured in leopard attack at Kushinagar
घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा कला गांव के बाहर सिधरिया चंवर में बुधवार को सुबह दो किसानों पर तेंदुए ने हमला कर जख्मी कर दिया। जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हुए और शोर मचाने लगे। उसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।
विज्ञापन


घायलों को कोटवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिंजरा आदि लेकर मौके पर पहुंच गई। खड्डा के क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदुए के ही पदचिह्न मिले हैं। कांबिग कराई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कोटवा कला गांव के हुलकावन टोला निवासी मुख्तार अंसारी पुत्र कुतबल्ली और रामजी उर्फ जीउत पुत्र किशुनी अपने खेत में काम करने गए थे। गेहूं की फसल से निकलकर तेंदुआ ने अचानक रामजी के ऊपर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने पर बचाने पहुंचे मुख्तार पर भी तेंदुए ने हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सहजनवां वासियों में कैंसर का खौफ, आग से ज्यादा राख से डर लगता है साहब, घरों में कैद रहना मजबूरी


शोर गुल सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण पहुंच गए। वे जोर जोर से शोर करने लगे। उसके बाद तेंदुआ भाग गया। घायल रामजी ने बताया कि जंगली जानवर था और वह हमला करने के बाद भाग गया। घटना की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कांबिग शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम कांबिग कर रही है। वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स भी लगी है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, गांव के प्रधान लकमुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण सुबह से तेंदुआ के पकड़वाने में लगे रहे। तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed