{"_id":"612145a88ebc3e79c6093353","slug":"two-factions-of-bjp-clashed-in-hata-fourlane-highway-jam-kushinagar-news-gkp4063219175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा में भाजपा के दो गुट भिड़े, फोरलेन हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा में भाजपा के दो गुट भिड़े, फोरलेन हाईवे जाम
विज्ञापन
हाटा में भाजपा के दो गुटों के बीच तकरार के बाद हाईवे जाम कर हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा में भाजपा के दो गुट भिड़े, फोरलेन हाईवे जाम
हाटा (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर के स्वागत के दौरान शनिवार को पार्टी के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक गुट ने अपने कार्यालय पर पथराव करने और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए फोरलेन हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने एक घंटा की मशक्कत के बाद जाम खत्म कराकर आवागमन बहाल कराया।
शनिवार को हाटा नगर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर का कार्यक्रम था। हाटा के विधायक पवन केडिया और भाजपा नेता अभय प्रताप राव ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसी दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों में कहासुनी हो गई। फिर दोनों गुटों के लोग भिड़ गए। बवाल के दौरान हुए पथराव और मारपीट में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। उन्हहीं में से अखिल मालवीय नाम के कार्यकर्ता को गंभीर चोटें लगीं। उन्हें पुलिस की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया।
बवाल के लिए विधायक पवन केडिया के समर्थकों को जिम्मेदार बताते हुए अभय प्रताप राव आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपने समर्थकों के साथ फोरलेन हाईवे (कुशीनगर-लखनऊ मार्ग) को जाम कर धरने पर बैठ गए। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और एक घंटा की मशक्कत के बाद तहरीर लेकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
इस संबंध में भाजपा नेता अभय प्रताप राव ने कहा कि विधायक के समर्थकों ने जानबूझकर उनके आवास के सामने बवाल कर उनके समर्थकों के साथ मारपीट की। जबकि विधायक पवन केडिया ने कहा कि वह प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के काफिले के साथ जा रहे थे। तभी दूसरे गुट के समर्थकों ने ही गलत नारेबाजी करते हुए बवाल कर दिया।
इस संबंध में कसया के सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि एक पक्ष से कुछ नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। हाईवे जाम किया गया था, जिसे खाली करा दिया गया। पूरे मामले में जो लोग भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी।