{"_id":"5f43f5a68ebc3e3ce65e12f7","slug":"two-died-to-corona-desies-kushinagar-news-gkp362920984","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ना अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ना अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से दो की मौत, 64 नए पॉजिटिव केस
जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 2490
105 मरीज स्वस्थ होकर घर के लिए डिस्चार्ज
जिले में तेजी से बढ़ रही कोरोना को हराने वाले लोगों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना(कुशीनगर )। जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण तो तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसी के साथ राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेज वृद्घि हो रही है। पिछले एक सप्ताह से हर दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रह रही है। सोमवार को जहां 64 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 105 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2490 हो गई है। वहीं, दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। इससे अबतक जनपद में कोरोना से हुई मौत की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
कोरोना महामारी ने एक तरफ जहां हर किसी की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है, वहीं इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्घि देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में इस बीमारी से स्वस्थ हुए मरीजों के विभागीय आंकड़े पर नजर डालें तो 17 अगस्त को 56, 18 अगस्त को 116, 19 अगस्त को 122, 20 अगस्त को 116, 21 अगस्त को 137, 22 अगस्त को 18, 23 अगस्त को 74 और 24 अगस्त को 105 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अबतक 1764 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शाम तक 919 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 855 निगेटिव और 64 पॉजिटिव केस मिले। इनमें कसया क्षेत्र से छह, फाजिलनगर से तीन, नेबुआ नौरंगिया से दो, सुकरौली से एक, विशुनपुरा से तीन, ाटा से दो, कुबेरस्थान से आठ, तमकुहीराज से छह, रामकोला से 14, खड्डा से दो, मोतीचक से एक, कप्तानगंज से एक, दुदही से 11 और दो मरीज अन्य क्षेत्रों से हैं। इस तरह अब तक कराई गई 37435 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में 2490 पॉजिटिव केस मिले हैं,। इनमें 708 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इधर, इस बीमारी से दो और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।