फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two died in road accident

एनच पर हुदसा, दो की मौत--

Wed, 24 Jun 2020 10:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

एनएच 28 बी पर बेलवनिया पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना
एक बाइक पर महिला व चार बच्चों समेत छह लोग थे सवार
अमर उजाला ब्यूरो
छितौनी(कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया पेट्रोल पंप के सामने एनएच 28बी पर बुधवार शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला व चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर छह लोग सवार थे। सीमावर्ती बिहार प्रांत के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव निवासी पिंटू साहनी बाइक से हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव निवासी अपने बहनोई प्रभु साहनी के घर आए थे। शाम को अपनी बहन रिंकू देवी व उनके चार बच्चों को एक ही बाइक पर बैठाकर घर वापस जा रहे थे। बेलवनिया पेट्रोल पंप के सामने पडरौना की ओर से आ रहे एक बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गए। पडरौना की तरफ से आ रहे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पिंटू (32) व उनकी बहन रिंकू देवी (35), अंजली (5), प्रियांशु (12), अरुण (10) व संध्या (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना हनुमानगंज थाने को दी। घायल पिंटू की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसआई राजकुमार, कांस्टेबल वेदप्रकाश गोस्वामी, अभिषेक यादव, भानुशंकर, शमीम आदि ने घायलों को सीएचसी तुर्कहां भेजा। एसआई राजकुमार ने बताया कि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दूसरे मृतक पिंटू साहनी के घरवाले मौके पर पहुंच गए थे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा घायल पांच वर्षीया अंजली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed