{"_id":"66fddafa80d5d5ab2402b275","slug":"two-died-due-to-drowning-dead-body-of-the-third-found-on-the-road-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124139-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डूबने से दो की मौत, तीसरे की सड़क पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डूबने से दो की मौत, तीसरे की सड़क पर मिली लाश
Thu, 03 Oct 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बारिश के बाद नदी नाले में पानी बढ़ गया है। बुधवार को सुबह एक नाले में बुजुर्ग और अधेड़ की लाश मिली। एक युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हादसा होने का दावा कर रहे हैं।
कसया थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी अरविंद राजभर (25) की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। वह मंगलवार की शाम को घर से निकला और बुधवार को सुबह लोगों ने गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी लाश देखी। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के झंगा मंगरूआ गांव निवासी इंद्रेश सिंह (70) मंगलवार की शाम को घर से खेत के तरफ गए थे, देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो देर रात तक परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को सुबह गांव के बाहर नाले में लोगों ने शव देखा और शोर मचाया। सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अहिरौली थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी जयप्रकाश (40) राज मिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार को दोपहर में ससुराल जाने के लिए सुगनिया गांव के लिए निकला था। झरही नदी पार करते समय वह डूब गया। मछली का शिकार करने पहुंचे लोगों ने शाम को शव देख परिजनों को जानकारी दिया। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों को कोई आपत्ति नहीं है।
घर से ससुराल जाने के लिए निकला एक युवक झरही नदी में डूब गया। इसके अलावा घर से लापता बुजुर्ग का शव गांव के बाहर नाले में बुधवार को मिला। वहीं एक युवक की ला