{"_id":"677982bb46f07dc169066827","slug":"two-dead-one-serious-in-road-accident-kushinagar-news-c-7-1-gkp1046-799465-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर
Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया चलंतवा पुल के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के बेलवनिया निवासी आनंद कनोडिया पुत्र दर्शन कनोडिया उम्र 22 वर्ष शनिवार की शाम अपने गांव के ही दोस्त सूरज भारती पुत्र जग्गा उम्र 28 वर्ष व संजीव हलदार उर्फ राजू बंगाली उम्र 30 वर्ष के साथ पनियहवा चौराहे पर बाइक से गए थे। देर शाम पनियहवा पड़रौना हाईवे के रास्ते लौट रहे थे।
इस बीच बेलवनिया गांव के समीप स्थित चलंतवा पुल पर नेबुआ की ओर से पनियहवा की ओर जा रहे अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर दी और फरार हो गया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहा भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने संजीव उर्फ राजू व आनंद कनोडिया को मृत घोषित कर दिया। सूरज की हालत गंभीर बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हनुमानगंज एसओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही हैं।आ