{"_id":"5e9dce188ebc3ed5720a171a","slug":"two-days-missing-teenager-corpse-kushinagar-news-gkp3486662139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला
विज्ञापन

बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव की दो दिनों से लापता किशोरी का शव सोमवार को घर के पास ही एक तालाब में मिला। बरवापट्टी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव 14 वर्षीया किशोरी शनिवार को गांव के बाहर किसी काम से गई थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। तभी से किशोरी की खोजबीन चल रही थी। सोमवार की शाम को गांव के कुछ युवक तालाब के पास घूम रहे थे तभी उनकी नजर तालाब में पड़े शव पर गई। शोर होने पर मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस संबंध में एसओ बरवापट्टी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।