फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two day workshop on coarse grains started

Kushinagar News: मोटा अनाज पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

Fri, 09 Feb 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two day workshop on coarse grains started
पडरौना। नगर के राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का शुरू हुआ। इसमें लोगों को मोटे अनाज से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि किसानों को श्री अन्न की खेती अपनाने के लिए सरकर की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने किसानों से श्री अन्न का उत्पादन बढ़ाने, कृषक उत्पादक संगठनों की स्थापना एवं जैविक खेती को अपनाने की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक राय ने श्री अन्न के पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यशाला को भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष आनंद तिवारी, प्रगतिशील कृषक महेंद्र मणि त्रिपाठी, आदि ने संबोधित किया। कार्यशाला में उद्यान, पशुपालन, जिला अग्रणी बैंक, मत्स्य, इफ्को एवं प्रावधान कृषक उत्पादक संगठन एवं निजी विक्रेता श्रीअन्न के कई स्टॉल लगे थे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मेनका, बीएसए डॉ. बाबू राम मौर्या, जमालुद्दीन अंसारी, लक्की तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed