फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two day Dol Fair from today under strict vigil

Kushinagar News: कड़ी चौकसी के बीच दो दिवसीय डोल मेला आज से

Mon, 19 Aug 2024 06:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Aug 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Two day Dol Fair from today under strict vigil
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में दो दिवसीय डोल मेला का आयोजन सोमवार की रात में किया जाएगा, जिसका समापन मंगलवार की देर शाम होगा। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पुलिसककर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमराें को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पटहेरवा इंस्पेक्टर राकेश रोशन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात व मंगलवार को दिन में लगने वाले डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी चौकसी बरती जाएगी। इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पांच थानों की पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा करीब 15 दरोगा, एक दर्जन से अधिक महिला कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, 50 से अधिक पुलिसकर्मी समेत अग्निशमन टीम की भी तैनाती रहेगी। मेले में गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। रकबा पुलिस पिकेट के प्रभारी एसआई रामचन्द्र सिंह ने कहा कि मेले को सकुशल तरीके से संपन्न कराने को लेकर सभी अखाड़ा के आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया कि डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। मेले में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों पर लगे सीसी टीवी कैमरा को चालू मोड में रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डोल मेला में खिलाड़ियों ने दिखाए कई करतब
खड्डा। कस्बे में रविवार देर शाम महावीरी डोल अखाड़ा समिति की तरफ से डोला मेले का आयोजन हुआ। विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। तीन दिनों तक चलने वाले मेले का शुभारंभ शनिवार की रात भगवान हनुमान के नेत्र दर्शन के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीरी डोल अखाड़ा समितियों की तरफ से कस्बा के हनुमानगढ़ी से रविवार की देर शाम फलमंडी, जटाशंकर पोखरा, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, थाना परिसर, फारम मोहल्ला होते हुए हनुमानगढ़ी से सभी प्रतिमाएं परंपरागत रास्ते से निकले डोल को सुभाष चौक लाया गया, जहां कस्बा के अन्य डोल से मिलान कराया गया। इस दौरान जयश्रीराम और हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। उत्साही युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखा खूब वाहवाही बटोरी। जुलूस में ढोल-नगाड़ों के धुन पर युवा थिरकते रहे। इसके पहले शनिवार की रात प्रतिमाओं का नेत्र दर्शन विधायक विवेकानंद पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा आदि ने नेत्र दर्शन कराया। इस दौरान गुड्डू गुप्ता, गोविंद गुप्ता, आकाश, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed