{"_id":"668dca251d917996e505817c","slug":"two-cows-loaded-on-pickup-are-free-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119618-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप पर लदे दो गोवंश मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप पर लदे दो गोवंश मुक्त
Wed, 10 Jul 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग स्थित नायरा गांव के पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात करीब 12 बजे पिकअप पर लदे दो गोवंश को पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि गश्त के दौरान सोमवार की रात हाटा-पिपराइच मार्ग पर एक पिकअप पर दो गोवंश बरामद हुए हैं। तस्कर उन्हें बिहार ले जा रहे थे। पुलिस को देख तस्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। गोवंशों को मुक्त कर पिकअप के कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद