फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two booked for beating up principal

Kushinagar News: प्रधानाचार्य की पिटाई के मामले में दो पर केस

Fri, 10 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two booked for beating up principal
पडरौना। डीआईओएस कार्यालय के बाहर प्रधानाचार्य की पिटाई के मामले में दो नामजद व अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में प्रबंधकीय विवाद वजह बताई जा रही है। मारपीट के बाद फरार चल रहे हमलावरों की तलाश पुलिस कर रही है। पटहेरवा के नेहरू इंटर कॉलेज में एक साल पूर्व प्रबंधकीय चुनाव हुआ था। डीआईओएस ने राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय मोतीललहा के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार मल्ल को इसका अधिकारी बनाया था। इनकी देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। अब नेहरू इंटर कॉलेज में दोबारा प्रबंधकीय चुनाव को लेकर खींचतान बढ़ गई है। पूर्व में हुए प्रबंधकीय चुनाव से जुड़े अभिलेख संतोष कुमार श्रीवास्तव व बलुआ तकिया गांव निवासी विनय कुमार राय मांग रहे थे।
विज्ञापन

राजीव मल्ल बुधवार को पीसीएस परीक्षा को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होने जिले पर आए थे। डीआईओएस कार्यालय के बाहर आरोपी संतोष कुमार श्रीवास्तव और विनय कुमार राय ने राजीव से इसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। राजीव ने कहा कि चुनाव के बाद अभिलेख डीआईओएस कार्यालय में उसी तिथि में जमा कर दिए गए थे। इससे नाराज होकर दोनों आरोपी अपने सहयोगियों की मदद से राजीव कुमार मल्ल की पिटाई कर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। रविंद्र नगर के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि संतोष कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार राय समेत अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed