फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two Block And one BEO

मार्च में कार्यभार ग्रहण किए थे आठ बीईओ

Thu, 10 Jun 2021 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Two Block And one BEO
बीईओ के पास दो-दो ब्लॉकों का कार्यभार
विज्ञापन

पडरौना ( कुशीनगर)। जनपद में तैनात नए खंड शिक्षा अधिकारियों को अब तक ब्लॉक आवंटित नहीं किए गए हैं। वहीं, पहले से कार्यरत बीईओ के पास दो-दो ब्लाकों का चार्ज है। कार्यभार को लेकर कई दिनों से खींचतान चल रही है।
बीएसए ने इस संबंध में पत्रावली डीएम को भेज दी है। सब कुछ ठीक रहा तो एक दो दिन में नए खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक आवंटन कर दिया जाएगा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने समेत अन्य विभागीय कार्यों को निपटाने के लिए ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं, लेकिन इनकी जिले के ब्लॉकों के सापेक्ष खंड शिक्षा अधिकारियों की संख्या कम होने के चलते पहले से तैनात कुल सात खंड शिक्षा अधिकारियों के पास दो-दो ब्लॉकों का कार्यभार था। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन की तरफ से बीते मार्च में जिले में कुल नौ नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई। इनमें आशीष मिश्रा, हिमांशु कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सत्येंद्र पांडेय, देवमुनी वर्मा, जयप्रकाश मौर्या, अंकिता सिंह, उदय शंकर राय शामिल हैं। इन्होंने 17 से 24 मार्च के बीच कार्यभार ग्रहण किया था, जबकि मई के अंतिम सप्ताह में दिव्यांग श्रेणी से आए अरविंद कुमार ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाने के चलते इन खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक आवंटित नहीं हो पाया। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर नए खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक आवंटन को लेकर अटकलें तेज होने लगीं। सूत्रों की मानें तो जिले में पहले से तैनात खंड शिक्षा अधिकारी मनचाहा ब्लॉक पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बीएसए की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए आवंटित ब्लॉकों की सूची तैयार कर ली गई है। एक से दो दिन में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि नए खंड शिक्षा अधिकारियों के ब्लॉक आवंटन की पत्रावलियां स्वीकृति के लिए डीएम को भेजी गई हैं। उनकी तरफ से स्वीकृति मिलते ही ब्लॉक आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed