फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two bikes collide head on near Dholhan intersection in Kushinagar two dead

Kushinagar: ढोलहां चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में बहनोई-साले की मौत, घर में मचा कोहराम

Mon, 27 Oct 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Oct 2025 11:18 PM IST
सार

मृतकों की पहचान जमशेद पुत्र मुस्तकीम निवासी ढोलहां और उनके बहनोई शमसुद्दीन निवासी ललाडीह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों किसी काम से एक ही दिशा में जा रहे थे।

विज्ञापन
Two bikes collide head on near Dholhan intersection in Kushinagar two dead
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहां चौराहे के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर सोमवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सगे साले-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान जमशेद पुत्र मुस्तकीम निवासी ढोलहां और उनके बहनोई शमसुद्दीन निवासी ललाडीह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों किसी काम से एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे अपने काफिले के साथ घटनास्थल से गुजर रहे थे। हादसे को देखकर उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाई और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। सांसद के निर्देश पर उनके सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को सीएचसी नेबुआ नौरंगिया भिजवाया। चिकित्सकों ने वहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed