{"_id":"66c11f74f7418bcbcf0705a4","slug":"two-bike-riding-youths-serious-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121735-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर
Sun, 18 Aug 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर शनिवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे गांव सेन्दुरिया विशुनपुर के टोला गुदरहिया के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पिपराइच भेजवाया गया।
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव रिठिया निवासी सूर्यकांत साहनी उम्र 27 वर्ष व संदीप चौधरी उम्र 25 वर्ष बिना हेलमेट पहने एक ही बाइक पर सवार होकर जगदीशपुर की तरफ से अपने घर जा रहे थे। अभी वह दोनों गुदरहिया टोले के पास ही पहुंचे थे कि पिपराइच की तरफ से आ रही एक बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को निजी साधन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को भी दे दी है।