फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two bike-riding youths die, woman injured in collision with truck on highway

Kushinagar News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, महिला घायल

Wed, 10 Jul 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Two bike-riding youths die, woman injured in collision with truck on highway
हाटा। नगर के बाघनाथ चौराहे पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके चलते आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भिसवा गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल वर्मा और हरि टोला निवासी 20 वर्षीय अमन यादव एक बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ चौराहा पर पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। पास में एक महिला भी घायल पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी पहचान नगर के टिकुलहिया मोहल्ले की 35 वर्षीय शोभा के रूप में हुई। शोभा ने बताया कि वह इलाज कराने आई थी। दवा लेकर पैदल घर जाने के लिए हाईवे पार कर रही थी। उस दौरान हादसे की शिकार हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चौराहे पर जाम लग गया। इसके चलते करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम रहा। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों में चर्चा थी कि युवक हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच सकती थी। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed