फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two bike riders injured in collision with pickup

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in collision with pickup
पकवा इनार। कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार की शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरसिया गांव निवासी अतुल पांडेय (25) और लार थाना क्षेत्र के सहियागढ़ निवासी धीरज पांडेय (30) बाइक से गोरखपुर से कुशीनगर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही बाइक कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने पहुंची, गलत लेन से जा रहे पिकप से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार अतुल और धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों व पुलिस घटनास्थल पर आई। घायलों को सीएचसी भिजवाया। बताया जा रहा है घायल दोनों युवक किसी अनुष्ठान से वापस लौट रहे थे। इस संबंध में चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने बताया कि पिकप वाहन कब्जे में है। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed