{"_id":"60de0b5d8ebc3e4ae9570961","slug":"two-bike-riders-died-in-the-accident-kushinagar-news-gkp400305980","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
पडरौना। स्थानीय कोतवाली के मिश्रौली बाजार के निकट बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
पडरौना के कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज गांव के कोइरी टोला निवासी योगेंद्र पुत्र महेंद्र यादव (30 ) और छट्ठू पुत्र नागेंद्र (32) एक ही बाइक से रात के करीब साढ़े आठ बजे पडरौना से अपने घर जा रहे थे। उस समय तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान कोई वाहन उन्हें जबरदस्त टक्कर मारकर चला गया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पडरौना कोतवाली की पुलिस ने पहुंचकर शवो को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।