फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two bike drivers collided, one died

दो बाइक चालक टकराए, एक की मौत

Mon, 08 Mar 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two bike drivers collided, one died
दो बाइक चालक टकराए, एक की मौत
विज्ञापन

- सड़क हादसे में घायल दूसरा युवक मेडिकल कॉलेज भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित महुअवा खुर्द चौराहे के पास रविवार की सुबह दो बाइक चालक टकरा गए। इससे दोनों बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग अभी मदद के लिए वहां पहुंचें, तब तक एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव बनकटा निवासी राजू प्रजापति (20) बिना हेलमेट पहने बनकटा से गोरखपुर जा रहे थे। अभी महुअवा खुर्द चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि पिपराइच की तरफ से आ रहे बोदरवार निवासी बृजेश कन्नौजिया उर्फ भोला की बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग अभी घायलों की मदद के लिए वहां पहुंचते, तब तक राजू प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बृजेश कन्नौजिया उर्फ भोला (30) को घटना की जानकारी होने पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया। बृजेश ने हेलमेट पहना था। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक राजू प्रजापति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed