फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two arrested with illigal wine

Kushinagar News: अवैध शराब संग दो गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
two arrested with illigal wine
अवैध शराब संग दो गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज पुलिस ने सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप सोमवार को अवैध शराब की खेप संग दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति पिकअप में शराब लादकर बिहार जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों अंतरप्रांतीय तस्कर हैं। पूछताछ करके उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सोमवार को एसएचओ नीरज राय को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप पर शराब लादकर तस्कर बिहार जा रहे हैं। एचएचओ, तमकुहीराज चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह सहित अन्य पुलिस टीम ने सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक पिकअप की तलाशी ली तो उसमें लदी 50 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पिकअप में मौजूद दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के भीत भैरवा निवासी टुनटुन राम और परमा राम के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed