{"_id":"66d11424b1d368e94c0e3a97","slug":"two-arrested-with-13-mobile-phones-including-11-androids-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122370-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 11 एंड्रायड समेत 13 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 11 एंड्रायड समेत 13 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
Fri, 30 Aug 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भीड़भाड़ वाली जगहों, रेलवे व बस स्टेशन से लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। खड्डा पुलिस टीम ने 11 एंड्रायड और दो कीपैड मोबाइल फोन के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत डेढ़ लाख रुपये की आंकी गई है। मामले में पुलिस ने दोनों शातिर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। गैंग का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि खड्डा पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दो शातिर मोबाइल चोर खड्डा तहसील गेट के ब्लॉक के पास मौजूद हैं। इसकी सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और वहां से दोनों शातिर को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए शातिर चोरों की पहचान राजू गुप्ता निवासी इन्द्रानगर थाना खड्डा व पारस कुशवाहा निवासी सोहरौना दक्षिण टोला थाना खड्डा के रूप में हुई है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि इनके पास से 11 एंड्रायड व दो कीपैड मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान दोनों शातिर ने बताया कि वह मोबाइल फोन को भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोगों के चढ़ते-उतरते समय जेब से चोरी कर लेते हैं। बाद में चोरी के फोन को वह उचित दाम पर आम लोगों को बेच देते हैं। आरोपी पारस कुशवाहा के खिलाफ पहले से ही जीआरपी समेत कई थानों में केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ अनिल कुमार सिंह, एसआई शशांक राय, अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, चन्द्रशेखर चौहान शामिल रहे।