फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two arrested in fraud with atm card

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने में दो गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
two arrested in fraud with atm card
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद जानकारी देते एसपी व? - फोटो : KUSHINAGAR
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। एटीएम कार्ड बदलकर ग्राहकों के खाते से रुपये निकालने वाले दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास 40650 रुपये नकद और नौ एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विशुनपुरा थाने की पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से यह रकम और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अपराधी लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाल लेते थे। इन अपराधियों का नाम पंकज सिंह और प्रदीप सिंह है, जो तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाईं गांव के निवासी हैं। इनके खिलाफ विशुनपुरा और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ अनिल कुमार, एसआई राघवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ ठकुराई, सूरज गिरी और यशवंत यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed