फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two arrested in connection with the death of a woman injured in a fight

Kushinagar News: मारपीट में घायल महिला की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 04:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with the death of a woman injured in a fight
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में बंजर की भूमि पर कब्जा को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की मौत के मामाले में पुलिस ने चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मृतक मौली देवी और गांव के महंथी यादव के बीच एक बंजर की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। बीते सात जुलाई को आरोपी भूमि पर कब्जा करने के लिए कई लोगों के साथ आए और कब्जा करने की कोशिश करने लगे। इसको लेकर उनके बीच मारपीट हो गई, जिसमें 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला मौली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को मेडिकल कॉलेज भेजवाई, जहां उनकी हालत में सुधार होने पर आठ जुलाई को डॉक्टर ने महिला को घर भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर चार नामजद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों से चार लोगों को शांति भंग में जेल भेज दिया। हालांकि इसमें दो आरोपियों की जमानत उसी दिन हो गई। उधर बुधवार की देर रात को घायल महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया। शुक्रवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस शुक्रवार को नामजद आरोपी चंद्रभान और योगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि चार नामजद के विरुद्ध पहले से दर्ज मारपीट का केस दर्ज था। महिला की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। इनमें दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचना और गवाही के बाद जो भी नाम सामने आएगा, उसे शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed