{"_id":"66e7792744e76b22440958d6","slug":"two-arrested-for-stealing-mobile-phones-and-items-from-vehicles-of-passersby-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123205-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राहगीरों से मोबाइल और वाहन से सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राहगीरों से मोबाइल और वाहन से सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार
Mon, 16 Sep 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर थाने की पुलिस ने राहगीरों की जेब से मोबाइल और वाहन से सामान चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उन्हें जेल भिजवा दिया है। दोनों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रविंद्रनगर धूस थाना से चोरी की मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस टीम गठित की गई थी। रविवार को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रहसू नहर पुलिया के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर चोर की पहचान मो. साबिर अंसारी निवासी नौका टोला कोतवाली पडरौना व हिमांशु चौधरी निवासी बेलही शुक्ल थाना रविंद्रनगर धूस के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ विनय कुमार मिश्रा, एसआई अभय कुमार, कांस्टेबल वरुण यादव, सुनील रावत व विरेंद्र मौर्य शामिल रहे।