फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two arrested for grabbing JCB

धोखाधड़ी से जेसीबी मशीन हड़पने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for grabbing JCB
जेसीबी हड़पने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : KUSHINAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना/अहिरौली बाजार। जेसीबी को जालसाजी कर हड़पने के आरोप में अहिरौली बाजार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के हथुआ निवासी नथुनी प्रसाद ने वर्ष 2017 में अपनी जेसीबी पांच लाख रुपये सलाना किराए पर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बेंदुआर निवासी इंद्रसेन सिंह को दिया था। आरोप है कि इंद्रसेन सिंह ने एक वर्ष तक जेसीबी का किराया दिया। उसके बाद जेसीबी मालिक की बिना सहमति से गोरखपुर जिले के खजनी के जगन्नाथपुर गांव निवासी राकेश कुमार यादव के हाथ बेच दिया। राकेश ने भी तीन वर्ष तक जेसीबी चलाने के बाद गोपालगंज थाना कटेया के राजापुर गांव निवासी सुरेंद्र चौहान के हाथ बेच दिया।

जेसीबी के मालिक नथुनी प्रसाद ने अहिरौली बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को बेंदुआर निवासी इंद्रसेन सिंह और जगन्नाथपुर निवासी राकेश कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed