फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two animal smugglers arrested in encounter, admitted to medical college

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 06 Sep 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Two animal smugglers arrested in encounter, admitted to medical college
पडरौना। बिहार बॉर्डर पर पडरौना कोतवाली के बांसी चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद घंटेभर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सन्न रह गया। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बोलेरो सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर पशु तस्करों को पैर में गोली लगी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घंटेभर चली मुठभेड़ की सूचना पर एसपी संतोष कुमार मिश्र, एएसपी अभिनव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। संदेह के आधार पर गन्ने के खेतों में काॅम्बिंग शुरू करा दी। पुलिस देर शाम तक बदमाशों की तलाश कर रही थी। मौके से पुलिस को एक चार पहिया वाहन, एक बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस के अलावा 10 हजार रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पडरौना कोतवाली, कप्तानगंज व साइबर थाने की पुलिस के अलावा स्वाट टीम को पशु तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। बांसी चौकी के पास घेराबंदी कर पुलिस वाहनों की जांच करने लगी। इसी दौरान बोलेरो आती दिखी, जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो सवार व्यक्ति कुछ दूर पहले ही रुककर लक्ष्य साध कर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर के निचले हिस्से में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान अनूप यादव निवासी हरिसेवकपुर नंबर-दो थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान लड्डू उर्फ खुर्शीद अंसारी निवासी खड़वापट्टी थाना धनहा प. चंपारण बिहार के रूप में की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया। दोनों के पास से अपराध में प्रयुक्त बोलेरो, एक रेसर बाइक, दो तमंचे, कारतूस, खोखा व अपराध से अर्जित 10 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

0
दोनों शातिर बदमाश, तस्करी को देते हैं अंजाम
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों शातिर पशु तस्कर हैं। इसमें अनूप यादव गोरखपुर का रहने वाला है। उस पर 20 से भी अधिक मुकदमे हैं। खुर्शीद अंसारी भी तस्करी में संलिप्त रहता है और वह बिहार का निवासी है। अनूप यादव गोरखपुर से थाना पिपराइच और थाना खजनी में तस्करी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बदमाशों के गन्ने के खेत में छिपे होने की आशंका
मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया सेल से वीडियो जारी कर बताया कि मुठभेड़ के बाद भी आशंका है कि कुछ और बदमाश गन्ने के खेत में छिपे होंगे। इसलिए काॅम्बिंग की जा रही है। इस गैंग में जितने भी बदमाश शामिल हैं, उन्हें हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मुठभेड़ में गोरखपुर और कुशीनगर आदि जिलों में वारदात को अंजाम देने वाले अनूप यादव व खुर्शीद अंसारी गोली लगने के बाद घायल हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है।

0
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में पडरौना कोतवाली के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह, साइबर थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत, कप्तानगंज एसओ राजकुमार बरवार, स्वाट टीम प्रभारी आलोक यादव, बांसी चौकी प्रभारी विपिन सिंह, एसआई आकाश सिंह, संदीप यादव, हेड कांस्टेबल सनातन सिंह, संतोष सिंह, रणजीत यादव, कांस्टेबल शिवानंद सिंह व अखिलेश गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed