फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two accused arrested777

मुनीम को गोली मारकर घायल करने के दो आरोपित गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested777
मुनीम को गोली मारकर घायल करने के दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश
कुशीनगर। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तिनफेड़िया बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के मुनीम को 14 मार्च की रात गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें तिनफेड़िया रानी की बगिया के पास पकड़ा। दोनों बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 मार्च की रात शराब की दुकान बंद कर आवास जाते समय आरोपितों ने मुनीम को गोली मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तरयासुजान थाने की पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। शुक्रवार को इनमें से दो आरोपितों को पुलिस ने तिनफेडिया रानी की बगिया के पास से गिरफ्तार किया। इनका नाम मनीष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह निवासी जलालपुर थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार और सक्षम कुमार निवासी बथनाकुटी जनपद कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार है। इनके पास से चोरी की बाइक, एक पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी, एसआई सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार राय, कांस्टेबल आदित्य सिंह, जयप्रकाश कुमार और सुशील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में दो आरोपित पकड़े गए
समउर बाजार(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के बिहार खुर्द में हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो परिवारों में पट्टे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट में वीरेश प्रसाद (32) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 24 मार्च को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समउर बाजार में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में वांछित आरोपित रोहित प्रसाद व रामपूजन उर्फ धर्मेंद्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। वहां से जेल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed