फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two accused arrested with stolen jewelery

Kushinagar News: चोरी के आभूषण के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with stolen jewelery
पडरौना। रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। एसओ विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमामुद्दीन उर्फ इमाम व मंजेश निवासी गोपालपुर थाना रविन्द्रनगर धूस के रूप में हुई है। उनके पास से सोने की एक जोडी कान की बाली, दो चांदी के पायल, 11 चांदी के बिछिया बरामद की गई है। बरामद आभूषण चोरी के हैं और इनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। इसके अलावा उनके पास से दो हजार नकदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा एसआई सौरभ द्विवेदी, अभिलाष कुमार झा, हेड कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव, कांस्टेबल बृजेश कुमार व वरुण यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed