फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two accused arrested in dowry death

Kushinagar News: दहेज हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in dowry death
कसया। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को आरोपी ससुर और जेठ को गिरफ्तार किया है। 17 मई को थाना क्षेत्र के मैनपुर टोला रजवाबर गांव में नवविवाहिता का फंदे से लटका शव मिला था। मृतका के भाई के तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, दो जेठ और दो जेठानियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने ससुर सत्यनरायन कुशवाहा और जेठ अरुण कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन


स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर-फाजिलनगर मार्ग पर पिपरा कनक सहकारी गोदाम के पास बुधवार की सुबह दस बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना चौराखास के गांव रहसू निवासी मन्नू प्रजापति (20) पटहेरवा थाने के कोटवा टीकमपार में अपनी बहन के घर जा रहे थे। फाजिलनगर-समउर मार्ग पर पिपरा कनक सहकारी गोदाम के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक स्कार्पियो समेत फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed