{"_id":"6871772b8ffd7437070174ad","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-mobile-and-purse-by-snatching-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141320-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झपट्टा मारकर मोबाइल व पर्स छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झपट्टा मारकर मोबाइल व पर्स छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Jul 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कप्तानगंज से पत्नी और बच्चों के साथ अपने घर सनेरा मल्ल छपरा बाइक से जा रहे युवक को 16 जून की देर शाम को साहिबगंज के समीप झपट्टा मारकर कर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। पुलिस इस मामले में केस दर्ज किया था। मोबाइल के लोकेशन की मदद से पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सनेरा मल्ल छपरा निवासी मनोज दीक्षित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कप्तानगंज गए थे। काम निपटाने के बाद देर शाम को वापस लौट रहे थे। अभी वह साहिबगंज के समीप पहुंचे थे कि बाइक पर पीछे बैठी पत्नी से झपट्टा मारकर मोबाइल व पर्स बाइक सवार दो युवक छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया और बाइक सवार छिनैती करने वाले युवकों को ट्रेस कर लिया। आरोपी युवक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर निवासी शिवम पटेल, धीरज विश्वकर्मा को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मनोज दीक्षित ने मोबाइल तथा पर्स छीनने की तहरीर दी थी। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।